भारत को दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र कहा जाता है. यहाँ पर प्रधानमंत्री लोकसभा (निचले सदन) में बहुमत प्राप्त दल का नेता होता है. वर्ष 1947 से 2019 तक भारत ने 15 प्रधानमंत्री देखे हैं. भारत के प्रथम प्रधानमन्त्री जवाहर लाल नेहरू ने 6130 दिनों तक प्रधानमंत्री के पद पर काम किया था और उसके बाद इंदिरा गाँधी ने 5829 दिन और डॉ. मनमोहन सिंह ने 3656 दिन तक इस पद को संभाला था.
भारत के संविधान में प्रधानमन्त्री के निर्वाचन और नियुक्ति के लिए कोई विशेष प्रक्रिया नहीं दी गयी है. अनुच्छेद 75 केवल यह कहता है कि प्रधानमन्त्री की नियुक्ति भारत के राष्ट्रपति द्वारा की जाएगी. प्रधानमन्त्री देश में लोकतांत्रिक रूप से चुनी गयी सरकार का नेता होता है.
प्रधानमन्त्री को पद ग्रहण करने से पूर्व भारत के राष्ट्रपति द्वारा उसे पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाती है. प्रधानमन्त्री अपने साथ एक कैबिनेट का चयन भी करता है और उसकी सिफारिश पर ही राष्ट्रपति अन्य केन्द्रीय मंत्रियों को पद की शपथ दिलाता है. हालाँकि किस मंत्री को कौन सा मंत्रालय दिया जायेगा इसका फैसला प्रधानमन्त्री करता है?
भारत के पहले प्रधानमंत्री श्री जवाहर लाल नेहरू थे जो कि इस पद पर सबसे अधिक समय अर्थात 16 साल, 286 दिन तक रहे थे. भारत के सबसे कम अवधि के प्रधानमन्त्री पद पर रहने का रिकॉर्ड श्री गुलजारी लाल नंदा के नाम है. नंदा जी भारत के पहले कार्यवाहक प्रधानमन्त्री भी थे और 13 दिन तक पद पर रहे थे.
आइये इस सूची में जानते हैं कि अब तक भारत में कौन-कौन से लोग प्रधानमन्त्री पद पर रह चुके है और उन्होंने कितने दिन शासन संभाला.
सभी प्रधानमंत्रियों की सूची नीचे दी गई है:
:
नाम
|
Term of office
|
Remark
|
5 अगस्त 1947-27 मई,1964
16 साल, 286 दिन |
भारत के पहले प्रधानमंत्री और सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले व्यक्ति
| |
2. गुलजारी लाल नंदा
|
27 मई, 1964 से 9 जून 1964,
13 दिन |
पहले कार्यवाहक प्रधानमन्त्री, सबसे कम समय तक PM रहे
|
3. लाल बहादुर शास्त्री
|
9 जून, 1964 से 11 जनवरी 1966
1 वर्ष, 216 दिन |
इन्होंने 1965 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के समय “जय जवान जय किसान” नारा दिया था.
|
4. इंदिरा गांधी
|
24 जनवरी 1966 से 24 मार्च 1977
11 साल, 59 दिन |
भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री
|
5. मोरारजी देसाई
|
24 मार्च 1977 - 28 जुलाई 1979
2 साल, 116 दिन |
सबसे वृद्ध (81वर्ष) प्रधानमन्त्री और पद से इस्तीफ़ा देने वाले पहले PM
|
6. चरण सिंह
|
28 जुलाई, 1979 से 14 जनवरी 1980
170 दिन |
अकेले ऐसे पीएम जिन्होंने संसद का सामना नहीं किया
|
7. इंदिरा गांधी
|
14 Jan.1980 से 31 अक्टूबर 1984
4 साल, 291 दिन |
PM पद दूसरी बार सँभालने वाली पहली महिला
|
31 अक्टूबर, 1984 से 2 दिसंबर 1989, 5 साल, 32 दिन
|
सबसे युवा प्रधानमन्त्री (40 वर्ष)
| |
9. विश्वनाथ प्रताप सिंह
|
2 दिसंबर 1989 से 10 नवंबर 1990, 343 दिन
|
पहले PM जिन्होंने अविश्वास प्रस्ताव पास होने से पद छोड़ा था
|
10. चंद्रशेखर
|
10 नवंबर, 1990 से 21 जून 1991
223 दिन |
समाजवादी जनता पार्टी से सम्बंधित
|
11. पी. वी. नरसिम्हा राव
|
21 जून 1991 से 16 मई 1996
4 साल, 330 दिन |
दक्षिण भारत से पहले PM
|
12. अटल बिहारी वाजपेयी
|
16 मई, 1996 से 1 जून 1996
16 दिन |
केवल 1 वोट से सरकार गिरी थी
|
13. एच. डी. देवेगौड़ा
|
1 जून, 1996 से 21 अप्रैल 1997 तक, 324 दिन
|
जनता दल से सम्बंधित थे
|
14. इंदर कुमार गुजराल
|
21 अप्रैल 1997 से 19 मार्च, 1998 332 दिन
|
व्यक्तिगत रूप से भारत के 13वें PM
|
15. अटल बिहारी वाजपेयी
|
19 मार्च, 1998 से 22 मई 2004
6 साल, 64 दिन |
पहले गैर-कांग्रेसी PM जिन्होंने पूरा कार्यकाल किया
|
16. मनमोहन सिंह
|
22 मई, 2004 से 26 मई 2014
10 साल, 2 दिन |
पहले सिख प्रधानमन्त्री
|
17. नरेंद्र मोदी
|
26 मई, 2014 से अब तक
|
दूसरे गुजराती PM, पहले मोरारजी थे.
|
भारत में 17वीं लोक सभा के लिए चुनाव के परिणाम आ चुके हैं और नरेन्द्र मोदी जी ने 30 मई 2019 को भारत के 15 वें (व्यक्तिगत संख्या) के रूप में शपथ ग्रहण भी कर ली है. मोदी जी भारत के चौथे ऐसे प्रधानमन्त्री होंगे जो प्रधानमन्त्री के रूप में 2 कार्यकाल पूरा करेंगे. इसके साथ ही मोदी जी पहले गैर-कांग्रेस प्रधानमन्त्री होंगे जो कि 2 कार्यकाल पूरा करेंगे.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें